Posts

#ENGvsNZ : ऐसा फाइनल जिसे सदियों याद रखा जाएगा

Image
 इंग्लैंड ने रविवार को लॉडर्स मैदान पर खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता है। लॉर्ड्स में खेला गया यह मैच सुपर ओवर तक खिंचा और उसमें भी स्कोर बराबर हो गए। मगर ज़्यादा बाउंड्री लगाने के कारण कप इंग्लैंड की झोली में चला गया। यह पहला मौक़ा है जब 23 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिला है। मैच में न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए, इंग्लैंड टीम पारी की अंतिम गेंद पर 241 रन पर ऑलआउट हुई। सुपर ओवर में भी दोनों टीम 15 रन बना सकीं, जिसके बाद ज्यादा बाउंड्री होने के चलते इंग्लैंड को विश्व विजेता घोषित किया गया। इग्लैंड ने यह मुक़ाबला जीत लिया क्योंकि नियमों के हिसाब से सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर हो जाने पर जीत उसकी होती है, जिसने अधिक बाउंड्रीज़ लगाई हों। इंग्लैंड ने सुपर ओवर में दो चौके लगाए थे जबकि न्यूज़ीलैंड की ओर से सिर्फ़ एक छक्का लगा था। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे जिन्होंने नॉट आउट रहते हुए 84 अहम रन बनाए। न्...

हिमा दास "गोल्डन गर्ल" ने पोलैंड में लहराया तिरंगा

Image
भारत की फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया है। विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकेंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया। इससे पहले फ़िनलैंड के टैम्पेयर शहर में 18 साल की हिमा दास ने इतिहास रचते हुए आईएएएफ़ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया था। हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। हिमा दस को गोल्डन गर्ल के अलावा "उड़न परी" के नाम से भी जानते हैं।  हिमा के स्वर्ण जीतने पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें बधाई दी। सोनोवाल ने कहा,‘‘असम की इस युवा खिलाड़ी ने अपनी सूची में एक और उपलब्धि को जोड़ लिया है। हिमा की उपलब्धियों ने राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।’’ हिमा के घर में कुल 16 सदस्य हैं। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि बस अपने खाने-पीने की व्यवस्था हो जाती है। हिमा के कोच निपुण इस बारे में बता...

प्रिय नेताजी, विविधता हमारे देश की खूबसूरती है, इसे तबाह करने की कोशिश ना करें

Image
अभी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली में कहा कि इस देश से बुद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ सभी घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा। क्या बुद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ देश में सभी लोग घुसपैठी हैं? जब किसी और धर्म के लोग भाजपा को कुछ बोलते हैं तो कहा जाता है कि वो राष्ट्रद्रोही हैं। लेकिन ये क्यों? क्या भाजपा ने राष्ट्रीयता का सर्टिफिकेट देने का ठेका ले रखा है? क्या भारत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जागीर है? अमित शाह एक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्हें वोट लेना है इसका मतलब ये तो नहीं कि, वो कुछ भी बोल दें। भारत, हिंदुस्तान और इंडिया, इसकी खूबसूरती ही यही है कि यहाँ अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं। और जब हम किसी की खूबसूरती को छिनने की कोशिश करते हैं तो वो कश्मीर बन जाती है। ये तो आपको भी मालूम है कि आप कश्मीर पर राज कर सकते हैं लेकिन कश्मीर के दिल में कभी नहीं। 

वाराणसी: मोदी जी! आप रोज आया करिए, काशी स्वच्छ हो जाएगी

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ स्कूली बच्चों के साथ मना रहे हैं। वाराणसी में कई दिनों से पीएम मोदी के आने की तैयारी चल रही है। साफ सफाई से लेकर सजावट तक।  आज सुबह से जिस तरह से वाराणसी की कुछ सड़कें चमक रही हैं उससे यहाँ के लोग प्रधानमंत्री के आने से कम लेकिन सफाई से ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं। वाराणसी कैंट से इलाहाबाद की रोड आखिरी बार तब ऐसी लग रही थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रास्ते से गुजरे थे। आज एक बार फिर उन्हें इसी रास्ते से होकर गुजरना है।  आज सुबह से इस रास्ते पर ज़ोर-शोर से सफाई चल रही है, हर पचास मीटर पर कोई सफाईकर्मी सफाई करते हुए, तो कोई कूड़ा उठाते हुए, तो कोई कूड़े में आग जलाते हुए दिख रहा है।  कलेक्ट्रिफ़ोर्म पर खड़े ऑटो ड्राइवर सुरेश चंद काफी खुश नज़र आ रहे हैं, और हँसते हुए अपनी साथी ड्राइवर से कहते हैं, "मोदी जी आज फिर से दिल जीत लेहलन।  राजा! कितनी सफाई हो रहल बा। अगर एक महीना में एक बार भी उ आ जाएँ ना इहाँ, त कुल साफ सुथरा हो जाई।" वहीं पास में खड़ी एक...

ये झूठ अच्छे हैं बोलकर तो देखिए

Image
बचपन से लेकर आज तक हमें एक बात सिखाई गई है कि झूठ नहीं बोलना चाहिए, झूठ बोलना पाप है। लेकिन आज मैं कह रही हूँ कुछ झूठ बहुत सुकून देने वाले होते हैं, जैसे - जब रात को माँ का फोन आए और पूछें- "बेटा खाना खा लिया है?" तो झूठ ही सही बोल देना चाहिए, हाँ खा ली हूँ। "खाना ही खाया नहीं कुछ उट-पटांग की चीज तो नहीं ना," तो प्यार से कह देना चाहिए, "नहीं माँ! मैं दाल-रोटी, और सब्जी चावल खाई हूँ।" जब आपका प्रेमी आपसे पूछे कि, "मेरी जान ने आज कॉल क्यों नहीं किया, मेरी याद नहीं आती क्या?" तो मुसकुराते हुए झूठ बोल देना चाहिए कि, "याद? मैं  भूल ही कब पाती हूँ आपको।" क्योंकि कुछ झूठ अच्छे होते हैं। आप झूठ बोलकर तो देखिए। 

ये मोहब्बत की अस्सी है, दैनिक प्रयुक्ति में एक और लेख

Image

शुक्रिया माँ

Image
शुक्रिया माँ, हमें जन्म देने के लिए मौत के मुंह में जाकर हमें ज़िंदगी देने के लिए शुक्रिया माँ एक बेटी पैदा करने का हौसला रखने के लिए उसे दुनिया में जीने का हक़ देने के लिए शुक्रिया माँ माँ, आप ईश्वर की रूप हैं इस जालिम दुनिया की बारे में मालूम था ना आपको फिर भी हमें लड़ने के लिए पैदा करने के लिए शुक्रिया माँ आप जानती थी ना कि आपकी फूल सी औलाद इस दुनिया में मरोड़ दी जाएगी फिर भी आपने उसे कांटा बनाने के लिए जन्म दिया शुक्रिया माँ माँ, आप एक बेटी की फिक्र कर सकती हैं और जब वो बहू बन जाएगी, फिर माँ, फिर उसे आप जैसा बनना पड़ेगा और मैं आप जैसा कभी नहीं बन सकती, क्योंकि माँ, आप तो महान हैं... शुक्रिया माँ, हमें ज़िंदगी देने के लिए बहुत शुक्रिया ...!!!